Connect with us

NATIONAL

इंडियन ऑयल की ओर से हल्के और ब्लास्ट प्रूफ कंपोजिट सिलेंडर की हुई शुरुआत, जानिए इसकी विशेषता

Published

on

WhatsApp

इंडियन ऑयल द्वारा अपने उपभिगताओं के लिए हाल ही नए एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर को लॉन्च किया गया है।
इस नए एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है। इसके पहले स्तर को हाई डेंसिटी पाइथिलीन की मदद से तैयार किया गया है। अंदर के इस स्तर को पालिमर से तैयार फाइबर ग्लास से कोट किया गया है और सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का है।

स्टील सिलेंडर का भार 30–31 किलोग्राम होता है। इसकी तुलना में नए कंपोजिट सिलेंडर का वजन आधी है जो कि 16 किलोग्राम है। यह ब्लास्ट प्रूफ है जिसकी वजह से ब्लास्ट होने पर यह पिघल जाएगा। यह सिलेंडर पारदर्शी होता है जिसकी मदद से पता चल जाता है कि उसमें कितनी गैस शेष है। इसकी वजह से ग्राहक अपने अगले रिफिल की प्लानिंग कर सकते हैं। यह जंग प्रतिरोधी है। इससे सिलेंडर में डैमेज नहीं होता और फर्श पर दाग भी नहीं लगता है। साथ ही यह माडर्न किचेन की खूबसूरती को बढ़ाने का कार्य करता है।

यह नया कंपोजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। इसे इंडेन के किसी भी वितरक से लिया जा सकता है। 10 किलो के एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए 3350 रूपए और 5 किलो के सिलेंडर के लिए 2150 रूपए सिक्योरिटी के रूप में निर्धारित की गई है। ग्राहक अपने इच्छानुसार पुराने स्टील सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर को बदलवा सकते हैं। इसके लिए पुरानी सिक्योरिटी मनी और नई सिक्योरिटी मनी के अंतर राशि ही देनी होगी।

आईओसी के अनुसार यदि इंडेन के लिए आपने पहले 1500 रुपये का भुगतान किया है तो कंपोजिट के लिए आपको केवल 1850 रुपये ही देना होगा। यह दाम 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर के लिए है। यदि आप 5 किलो वाला सिलेंडर लेना चाहते है तो केवल 650 रुपये का ही भुगतान करना होगा।