Connect with us

BIHAR

आशियाना-दीघा से पाटलिपुत्र स्टेशन तक बनेगी सड़क, लोगों को पाटलिपुत्र स्टेशन जाने में होगी सुविधा।

Published

on

WhatsApp

बेली रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार सामने आ रही थी। इसके वजह से यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने में दिक्कत होती थी। इसके निवारण के लिए आशियाना–दीघा रोड से पाटलिपुत्र स्टेशन जाने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण के पश्चात बेली रोड पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होने के बावजूद लोग उचित समय पर जंक्शन पहुंच सकेंगे। इसके लिए दानापुर रेलमंडल द्वारा पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।

दोनों विभागों की ओर मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। परिस्थिति अनुकूल रहने पर सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक कागजी प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस सड़क के निर्माण से आशियाना, दीघा, रामनगरी, राजीवनगर, शिवपुरी के साथ 50 से अधिक माेहल्ले के लोगों को पाटलिपुत्र जंक्शन जाने में सुविधा होगी।

दानापुर रेलमंडल के अधिकारियों के अनुसार दानापुर, सगुना की ओर से आने वाले यात्रियों को पाटलिपुत्र जंक्शन जाने के लिए फिलहाल रूपसपुर आरओबी पार करना पड़ता है। यात्रियों को रेलवे लाइन के पश्चिम से पूरब आना पड़ता है। इसके पश्चात पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचते हैं। वहीं जंक्शन के पास एलिवेटेड के नीचे से प्लेटफॉर्म पर आवाजाही के लिए गेट का निर्माण किया जाएगा। जंक्शन के पश्चिम की तरफ गेट होने के पश्चात यात्रियों को रेलवे लाइन के पूरब आने की जरूरत नहीं होगी।रूपसपुर से लाइन के किनारे से सड़क से ही जंक्शन पहुंच जाएंगे। वहीं मंडल की ओर से गेट के नीचे से जंक्शन का रास्ता के लिए मंजूरी दे दी गई है।