Connect with us

NATIONAL

आर्मी ने मस्जिद के अंदर घुसकर 2 आतंकी को मारा, 24 घंटे में अलग-अलग मुठभेड़ में 8 आतंकी ढेर

Published

on

WhatsApp
Army

जम्मू कश्मीर (J&K) में आए दिन आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो ही जाती है। ऐसे में अवंतीपोरा और शोपियां में एक बार फिर एनकाउंटर (Encounter) शुरू हो गया है। अवंतीपोरा में गुरुवार को एक आतंकी मारा गया था, जबकि बाकी आतंकी पास की मस्जिद में छिप गए थे। शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में दोनों मारे गए हैं। वहीं, शोपियां के मुनांद में भी गुरुवार को एक आतंकी मारा गया था। मुनांद में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। अवंतीपोरा के मेज पंपोर में गुरुवार को आतंकियों (Terrorists) के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन किया था। 

जामा मस्जिद में घुसे थे दो आतंकी 

जब सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था तो अंतकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसी मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को मार गिराया था, लेकिन दो आतंकी स्थानीय जामा मस्जिद के अंदर घुस गए थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने की अपील की थी, लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार की सुबह स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के कमांडो मस्जिद के अंदर घुस गए हैं और दोनों आतंकियों को मार गिराया। खास बात है कि सुरक्षाबलों ने फायरिंग या EID का इस्तेमाल नहीं किया था। उनकी लाश को कब्जे में ले लिया है।

शोपियां में चल रहा सर्च ऑपरेशन 

वहीं, शोपियां के मुनांद में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यहीं पर गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों का मानना है कि इस जगह पर कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शोपियां में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक्शन जारी है। बीते दो हफ्ते में 15 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं।

DGP ने दी जानकारी 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP दिलबाग सिंह ने आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी थी। मस्जिद में छिपे दो आतंकवादियों को भी ऑपरेशन टीम ने मार गिराया। इसके साथ ही मीज, पंपोर में तीनों आतंकवादी मारे गए। इलाके में तलाश की जा रही है। शोपियां के मुनंद में एक आतंकवादी मारा गया और आतंकवादियों के मारे जाने की उम्मीद है। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।